भारत का वर्ष 2020 में चाँद पर अपना उपग्रह उतारने का प्रयास है। इससे पहले वर्ष 2019 में भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान को इसमें असफलता मिली थी। इस अभियान को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है।
भारत के अंतरिक्ष अनुसन्धान संसथान (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन के साथ चाँद की सतह पर रोवर-प्रोब उतारने की योजना पर सुचारु रूप से काम कर रहा है।
इसरो के अध्यक्ष के॰ शिवन ने बताया, "हम इस वर्ष के अंत तक इसका प्रक्षेपण करने का लक्ष्य रख रहे हैं लेकिन ये अगले वर्ष भी हो सकता है।" इसके नवम्बर माह में प्रक्षेपित होने की संभावना बतायी जा रही है।
इससे पहले ऐसा कार्य करने में अमेरिका, रूस और चीन सफल रहे हैं। भारत यदि इसमें सफलता प्राप्त करता है तो ऐसा करने वाला चौथा देश बन जायेगा लेकिन यह अभियान बहुत कम लागत वाला होगा। इसके अतिरिक्त भारत का वर्ष 2022 तक मानव को चन्द्रमा की कक्षा में भेजने की योजना है। इसके लिए चार अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया जा चुका है। इन व्यक्तियों को इस माह के अंत तक रूस भेजा जायेगा जिनमें से तीन लोग इस अभियान का भाग बनेंगे। यह भारत के ब्रितानी शासन से मुक्ति की 75वें वर्ष में किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment